राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दिल्ली में जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठाचार्ज की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना दे रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के आवास का घेराव करने जा रहे महानगर कांग्रेस कमेटी व समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता चंद्राचार्य चौक से पैदल मार्च करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित आवास की और जाने लगे। लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हें रोक दिया। रोके जाने पर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ काफी धक्का मुक्की हुई। इसके बाद सभी सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा.सत्यनारायण सचान ने कहा कि हमारी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा हो, प्रधानमंत्री मोदी देश के छात्रों से माफी मांगे और संसद में शिक्षा प्रणाली व नीट पेपर लीक पर चर्चा हो। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के दमनकारी रवैये के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। पूर्व विधायक रामयश सिंह और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि मोदी सरकार देश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों के हितों को कुचलने का कुप्रयास कर रही है जिसे कांग्रेस व देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। वरिष्ठ कांगेस नेता ओपी चौहान और महेश प्रताप राणा ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये का जवाब कांग्रेस सत्याग्रह और अहिंसा से देगी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि छात्र छात्राओं के साथ हुए अत्याचार व महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा की गयी बर्बरता खामियाजा मोदी सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान राजीव भार्गव, तरूण व्यास, अजय गिरी, उत्कर्ष वालिया, पार्षद महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, नौमान अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, मयंक सिंह, इदरीस मंसूरी, पूर्व पार्षद इसरार अहमद, वरिष्ठ नेता मकबूल कुरेशी, हिमांशु राजपूत, उज्जवल वालिया, धनीराम शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ, कैश खुराना, नितिन तेश्वर, यश शर्मा, सपा नेता आशीष यादव, दीक्षांत शर्मा, शिवा लोधी, सुनील कुमार प्रजापति, दीपक पाण्डेय, मनीष गुप्ता, करनसिंह राणा, ओम मलिक, शशि झा, दीपिका गुप्ता, मुमताज, गौरव गोस्वामी, शुभम जागरिया, अरूण चौहान, शुभम अग्रवाल, नवीन चींटू, विवेक बाबरे, अमित राजपूत, दिनेश कुमार, आदेश उपाध्याय, केशव अत्री, मनीराम बागड़ी, आशीष पंवार, सविता शर्मा, अमित गुप्ता, आर्यन बक्शी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

दो किलो से अधिक गांजे समेत तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के धंधे पर कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 2.088 किलोग्राम गांज समेत दबोचे गए नशा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसएसपी नवनीत

इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स ने ज्वेलर्स एसोसिएशन के सहयोग से हरिद्वार में ‘स्वास्थ्य पर चर्चा’ का आयोजन किया प्रिवेंटिव हैल्थकेयर के बारे में बढ़ाई जागरुकता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स, नई दिल्ली ने ज्वेलर्स एसोसिएशन, हरिद्वार के सहयोग से ‘स्वास्थ्य पर चर्चा’ का आयोजन किया। यह एक इंटरैक्टिव हैल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य प्रिवेंटिव हैल्थकेयर, अरली डायग्नोसिस और समय पर इलाज को बढ़ावा देना है। इस अभियान के अंतर्गत इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के मुख्य विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य की गंभीर

सटीक निशाने से चमकी अंशुल गिरी, सीबीएसई नॉर्थ जोन में कांस्य पदक पर कब्जा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर (डीपीएस) की छात्रा एवं ज्वालापुर मंडी सचिव लवकेश गिरी की पुत्री अंशुल गिरी ने उत्तराखंड के कोटद्वार में 20 से 24 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन अंडर-19 रिकर्व आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। अंशुल ने रिकर्व आर्चरी स्पर्धा में तीसरा स्थान

शिव मंदिर हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना पथरी क्षेत्र के पथरेश्वर महादेव मंदिर शिवगढ में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मंदिर की गद्दी के विवाद में आरोपी दो साधुओं की जघन्य हत्या करने के बाद शवों को

भगवान का वांगमय स्वरूप है श्रीमद्भावगत कथा-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि भागवत कथा भगवान का वांगमय स्वरूप है। जिसका श्रवण करने मात्र से भक्त पर भगवान की कृपा बरसने लगती है। राजा गार्डन स्थित श्री हनुमत गौशाला हनुमान मंदिर सत्संग हॉल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराते हुए महामंडलेश्वर

मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के डा.सौरभ तिवारी ने किया रेक्टम टयूमर का सफल आपरेशन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल देहरादून के सीनियर कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. सौरभ तिवारी ने रेक्टम में टयूमर के चलते गंभीर रूप से बीमार एक 58 वर्षीय मरीज का सफल ऑपरेशन कर उसका जीवन बचा लिया। प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डा.सौरभ तिवारी ने बताया कि कोटद्वार निवासी दिनेश सिंह नेगी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई