कुंभ मेला एसएसपी ने किया देहरादून, टिहरी, पौड़ी क्षेत्र में अस्थाई थानों, पुलिस लाईन व अर्द्धसैनिक बलों के शिविर की स्थापना के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कुंभ मेला अवधि के दैरान देहरादून, टिहरी तथा पौड़ी क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली अस्थाई पुलिस लाईन, केंद्रीय अर्द्धसैनिक पुलिस बलों के शिविर, थाने व फायर स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कुंभ थाना श्यामपुर को आईडीपीएल में राम मंदिर मैदान तथा थाना ऋषिकेश को ट्रांजिट कैम्प चारधाम ऋषिकेश में स्थापित करने का निर्णय लिया गया। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट पर सीसीटीवी सर्विलांस और पार्किंग के सम्बन्ध में भी जानकारी ली और कुंभ मेला अवधि में आवश्यकता के अनुसार उपकरण, संसाधनों के लिए पत्राचार करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। एसएसपी ने टिहरी में कुंभ मेला थाना चंद्रभागा व मुनि की रेती अस्थायी थाने की भूमि एवं पुलिस चौकी भद्रकाली में स्वीकृत निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तय समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुनि की रेती नाव घाट पर यात्रियों से संवाद किया और स्थानीय पुलिस प्रशासन को समस्याओं के निराकरण के लिए दिशा निर्देश दिए। थाना लक्षमण झुला मे कुम्भ से स्वीकृत ट्रांजिट हॉस्टल की भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया एवं अस्थाई थानो की भूमि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट, मुनि की रेती थाना प्रभारी प्रदीप चौहान, प्रतिसार निरीक्षक कुंभ संजीव कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक लक्ष्मण झूला मौजूद रहे।

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

परंपरागत खेती से आधुनिक बागवानी की ओर जब पॉलीहाउस ने बदली किसान संदीप सिंह की तकदीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले के खतौली विकास खंड स्थित ग्राम सठेड़ी के निवासी श्री संदीप सिंह (पुत्र शिव चरण सिंह) की कहानी आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। एक समय था जब वे अन्य सामान्य किसानों की तरह गन्ना, गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों की खेती तक ही सीमित

स्वस्थ रीढ़, सक्रिय जीवन और सशक्त भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, सही शारीरिक मुद्रा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का महत्व समझाने के उद्देश्य से न्यू होराइजन स्कूल में एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक रीढ़ स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र प्रसिद्ध रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. वासु जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और रुचि

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal