मंसूरपुर पुलिस ने रिहायशी इलाके से बरामद की आतिशबाजी

Share :

मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार दिवाली के मद्देनजर रिहायशी इलाके में स्थित दुकान से भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद करते हुए बिना लाइसेंस लिए ही अवैध रूप से भारी मात्रा में आतिशबाजी का भंडारण करने के आरोप में खतौली निवासी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्यवाही से दूसरे दुकानदारों में भी हड़कम्प मचा हुआ है।
मंसूरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में आगामी त्योहारो दिवाली आदि को सकुशल सम्पन्न करने हेतु अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण करने वालों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा थाना मंसूरपुर क्षेत्र के मिल मंसूरपुर की शिव मार्किट में स्थित दुकान प्रिन्सी जनरल स्टोर में अवैध रूप से भंडारण किये हुये आतिशबाजी के छोटे बड़े 17 कर्टन बरामद किये। इन कर्टन में भिन्न भिन्न मार्का की करीब 380 किलोग्राम आतिशबाजी भरी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गत रात्रि के समय मुखबिर खास से सूचना मिली कि मिल मंसूरपुर में स्थित दुकान प्रिन्सी जनरल स्टोर शिव मार्केट में अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण किया हुआ है। सूचना के बाद उप निरीक्षक कुवरपाल सिंह ने दुकान में मंगलवार को पहुंचकर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान दुकान में रखी 17 कर्टन को बारी बारी खोलकर चैक किया गया तो अलग अलग मार्का के छोटे बडे़ पटाखे तथा कुछ खुले हुये आतिशबाजी कर्टन में बरामद हुए। इसके बाद दुकान मालिक कौशल कुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी शेखपुरा थाना खतौली को गिरफ्तार कर लिया गया। कौशल कुमार ने सख्ती से पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि उसने यह आतिशबाजी दीपावली पर बेचने के लिये भण्डारण की है, इसके लिए उसके पास कोई भी लाइसेंस नही है। एसएचओ ने बताया कि बिना लाइसेंस अवैध रूप से आतिशबाजी को भंडारित करने और रिहायशी क्षेत्र में आतिशबाजी रखकर जन मानस को हानि व आगामी दिनों में अन्य कोई अप्रिय घटना घटित होने की संभावना पैदा करने के आरोप में कौशल कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसको जेल भेज दिया गया है। आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुवरपाल सिंह के अलावा कांस्टेबल विकास कुमार, चन्द्रवीर सिंह और अमित कुमार शामिल रहे। मुकदमे की विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक शिव कुमार शर्मा को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का

नशा तस्करी में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal