मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर पहुंच कर भगवान शिव मंदिर में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण व एडीजी मेरठ भानु भास्कर डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव मूर्ति पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शिव चौक कावड़ डिजिटल गैलरी का निरीक्षण किया। पुलिस महानिदेशक को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आगामी कावड़ यात्रा हेतु कि गई कार्रवाइयों/ एवं व्यवस्थाओं से अवगत कराया। पुलिस महानिदेशक ने कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।इस दौरान पुलिस महानिदेशक एवं एडीजी मेरठ तथा डीआईजी सहारनपुर ने जीपी द्वारा शिव चौक पर उपस्थित कावड़ियों को फूल माला पहना कर उनका स्वागत भी किया।

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,






