मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के भोपा गंग नहर पुल पर सोमवार को एक महिला द्वारा आत्महत्या के उद्देश्य से अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद थाना भोपा के आरक्षी मनीष कुमार एवं स्थानीय गोताखोर राजीव वाल्मीकि ने अदम्य साहस व तत्परता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए गंग नहर में छलांग लगा दी तथा महिला को बचाने का प्रयास किया। गंग नहर के तेज बहाव के बीच दोनों ने अथक प्रयास एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके उपरान्त महिला को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया तथा उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
महिला की जान बचाने में आरक्षी मनीष कुमार एवं गोताखोर राजीव वाल्मीकि द्वारा प्रदर्शित साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवता की भावना की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। उक्त सराहनीय एवं साहसिक कार्य के लिए क्षेत्राधिकारी भोपा श्री लक्ष्मण वर्मा द्वारा आरक्षी मनीष कुमार एवं गोताखोर राजीव वाल्मीकि को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,






