पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति लगाए एक पौधा-महंत केदारपुरी

Share :

शांतिकुंज ऑटो विक्रम मालिक-चालक कल्याण समिति ने किया पौधारोपण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरेला पर्व के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शांतिकुंज ऑटो विक्रम मालिक-चालक कल्याण समिति द्वारा जूना अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री केदारापुरी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महंत केदार पुरी ने कहा कि वर्षा ऋतु वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और संतुलित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यूनियन के संरक्षक राजीव भट्ट, दीपक उप्रेती एवं पार्षद सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि केवल पौधारोपण तक सीमित न रहें, बल्कि पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का भी संकल्प लें। पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और समाज के प्रत्येक वर्ग को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। यूनियन के अध्यक्ष हरीश अरोड़ा ने कहा कि शांतिकुंज ऑटो विक्रम मालिक-चालक कल्याण समिति समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रही है। वृक्षारोपण अभियान भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हरित और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस अवसर पर धर्मशाला प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष सोनू शर्मा, ऑटो यूनियन के सचिव नरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष दीपक पवार, कोषाध्यक्ष मुकेश रावत, राजेंद्र सिंह रावत, सनी अरोड़ा, व्यवस्थापक विनोद ठाकुर, मीडिया प्रभारी कपिल श्रीवास्तव, केशव शर्मा, मनोज शर्मा, नीरज कुमार, सुनील कुमार, हरीश साहनी, मनोज नेगी, हीरालाल, संजय पयल, रमेशनाथ गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ऑटो चालक एवं मालिक उपस्थित रहे।

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

परंपरागत खेती से आधुनिक बागवानी की ओर जब पॉलीहाउस ने बदली किसान संदीप सिंह की तकदीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले के खतौली विकास खंड स्थित ग्राम सठेड़ी के निवासी श्री संदीप सिंह (पुत्र शिव चरण सिंह) की कहानी आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। एक समय था जब वे अन्य सामान्य किसानों की तरह गन्ना, गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों की खेती तक ही सीमित

स्वस्थ रीढ़, सक्रिय जीवन और सशक्त भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, सही शारीरिक मुद्रा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का महत्व समझाने के उद्देश्य से न्यू होराइजन स्कूल में एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक रीढ़ स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र प्रसिद्ध रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. वासु जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और रुचि

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal