अब 9 सितम्बर को कप्तान कार्यालय घेरेंगे किसान: योगेश

Share :

मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्टÑीय प्रवöा राकेश टिकैत के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन देने के मामले में भाकियू अटल के कार्यकर्ताओं की दर्ज शिकायत पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं के खिलाफ नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर संगठन पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यö करते हुए चेतावनी दी कि यदि आठ सितंबर तक मुकदमा खारिज नहीं किया गया तो 9 सितम्बर से कप्तान कार्यालय परिसर में किसान अनि›ितकाल धरना शुरू कर देंगे।
महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर मंगलवार को संपÖा बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि जनपद में अफसर किसानों का उत्पीड़न करने पर उतारु हैं, जहां किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही और किसान नेताओं के खिलाफ कलेक्ट्रेट में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले फर्जी संगठनों के नेताओं की झूठी शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राकेश टिकैत को डीएम कार्यालय पर भाकियू अटल जैसे संगठनों द्वारा आतंकवादी व खालिस्तानी बता कर किसानों का अपमान किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने ज्ञापन में कहा कि राकेश टिकैत की बयानबाजी का संज्ञान भाकियू के राष्टÑीय अध्यक्ष नरेश टिकैत लेकर कार्यवाही करें। इसे लेकर ही यूनियन के कुछ लोग अमित चौधरी से मिलने गए। सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य है कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की, लेकिन इसके बाद भी फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन के अफसर ऐसे संगठनों के नेताओं के साथ मिलकर किसानों को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। ये बर्दाश्त नहीं होगा। जिले के हर थाने में खुला भ्रष्टाचार चल रहा है। ऐसे में थानों की कारगुजारियों की पोल अब कप्तान के सामने खोलेंगे। उन्होंने जनपद के सभी किसानों से नौ सितम्बर को कप्तान कार्यालय का घेराव करने के लिए जिला मुख्यालय पर पहुुंचने का आह्नान किया। बैठक अध्यक्षता बाबा बलजोर सिंह व संचालन एनसीआर उपाध्यक्ष सतेन्द्र पुण्डीर ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से चेयरमैन जहीर फारूकी, नीरज पहलवान, नवीन राठी, विकास शर्मा, स. अमीर सिंह, प्रताप सिंह, संजीव पंवार, मोनू प्रधान, बिट्टू प्रधान, सतेन्द्र चौहान, सोनू कुमार, बिजेन्द्र सहरावत, नगराध्यक्ष राव गुलबहार, बलराम सिंह, प्रमोद कुमार, रणधौल सिंह राठी, गुलाब सिंह, अशोक घटायन, अनुपम शांडिल्य, अमित अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal