मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर एकता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आबिद चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय में पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद स. पर स्वामी रामगिरी महाराज द्वारा की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में किसान मजदूर एकता यूनियन के अध्यक्ष आबिद चौधरी ने कहा कि 14 अगस्त को महाराष्ट्र के जिला नासिक तहसील सिÖार के ग्राम शाह चंचला में एक धार्मिक सभा हुई जिसमें रामगिरि महाराज ने पैगम्बर मुहम्मद साहब को ले कर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे समाज की धार्मिक भावना आहत हुई है। उन्होंने कहा कि भारत देश विभिन्न धर्माे को अपने आप में समाये हुए है, यह एक लोकतान्त्रिक देश है। उन्होंने मांग की कि रामगिरि महाराज पर इस मामले में मुकदमा दर्ज हो और उन्हें जेल भेजा जाये। साथ ही इस तरह कोई भी व्यक्ति किसी धर्म विशेष या किसी भी पद पर आसीन हो, किसी धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही हो व ऐसे लोगों के लिए सख्त कानून बनाये जाये। इस दौरान समीर, शहजाद, अब्बास अली, करीम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार






