कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही पर डीपीआरओ का चला हंटर, चार सफाईकर्मी निलंबित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की शिवरात्रि पर जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कांवड़ मार्ग पर तैनात चार सफाईकर्मियों के अपने दायित्वों का निर्वहन न करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में श्रावण महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी रेणु श्रीवास्तव लगातार कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल, सामुदायिक शौचालयों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा ले रही हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) के माध्यम से व्यवस्थाओं का समयबद्ध अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जा रहा है।
इस कड़ी में बीते 15 जुलाई को कांवड़ यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान विकास खंड मोरना क्षेत्र में तैनात चार सफाईकर्मियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना का मामला सामने आया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू ने तत्काल प्रभाव से चारों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए कर्मचारियों में ग्राम पंचायत ककराला के सफाईकर्मी बिन्नू, ग्राम पंचायत बरूकी की सफाईकर्मी विमलेश, ग्राम पंचायत गादला के सफाईकर्मी सचिन कुमार तथा ग्राम पंचायत भोपा के सफाईकर्मी कंवरपाल शामिल हैं।
प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। डीपीआरओ की इस कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है और यात्रा मार्ग पर तैनात अन्य सफाईकर्मी भी अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर अधिक सतर्क नजर आ रहे हैं।

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई