भ्रष्टाचार और लंबित समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षकों का डीईओ कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन, हरिद्वार ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार, स्थानांतरण प्रक्रिया में अनियमितताओं और शिक्षकों की लंबित समस्याओं के विरोध में गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण धरना दिया। बड़ी संख्या में शिक्षक कार्यालय परिसर में फर्श पर बैठ गए और जिला शिक्षा अधिकारी से वार्ता की।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे शिक्षकों के कार्य लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने विभागीय नियमों के उल्लंघन, मनमाने निर्णयों और एक लिपिक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
महामंत्री दर्शन सिंह पंवार ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभागीय पदोन्नति समिति से अनुमोदित 22 शिक्षकों की लंबित पदोन्नति शीघ्र करने, धारा 17(1)(ख) के तहत स्थानांतरण काउंसलिंग के माध्यम से पारदर्शी तरीके से कराने तथा शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कर सेवा पुस्तिकाओं और विभागीय पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियां कराने की मांग की।
शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो संगठन व्यापक आंदोलन करेगा। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने मांगों पर नियमानुसार विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला महामंत्री दर्शन सिंह पंवार, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण भट्टाचार्य, डॉ. शिवा अग्रवाल, प्रमोद कुमार अधाना, देशराज अध्यक्ष नारसन, सुशील कुमार मंत्री नारसन अनिल शर्मा अध्यक्ष लक्सर, जाहिद आलम कोषाध्यक्ष लक्सर, अजय कुमार मंत्री लक्सर, अवधेश कुमार पालीवाल, नितिन कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष लकसर, प्रमोद कुमार, सुनील बोहरे, अरविन्द कुमार मिड्डा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal