राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति स्थगित होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देहरादून के परेड ग्राउंड में 17 जुलाई को प्रस्तावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति स्थगित किए जाने के विरोध में बुधवार को महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनुमति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने किया।
अमन गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम की अनुमति स्थगित करना अलोकतांत्रिक कदम है और कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। महेश प्रताप राणा ने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासनिक फैसलों के जरिए विपक्ष के कार्यक्रमों में बाधा डाल रही है, जबकि वरुण बालियान ने कहा कि कांग्रेस जनता और युवाओं की आवाज उठाती रहेगी और किसी दबाव में नहीं आएगी। प्रदर्शन में पार्षद विवेक भूषण विक्की, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, नोमान अंसारी, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal