मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा पहचान छिपाकर फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर मै. क्रिएटिव हेंडीक्राफ्ट के नाम पर बैंक खाता खुलावाने वाले संगठित गिरोह के अपराधी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना साईबर टीम द्वारा साइबर अपराध में प्रकाश में आए एचडीएफसी बैंक खाता सं. 5020010127092 की जांच में पाया गया कि खाता मै. क्रिएटिव हैंडीक्राफ्ट फर्म के नाम पर संचालित है, जिसमें मोहित कुमार पुत्र सूरजभान निवासी शेरपुर को प्रोपराइटर दर्शाया गया है। खाते पर दर्ज मोबाइल नंबर की सीएएफ जांच से यह नंबर अदनान चौहान पुत्र जब्बार चौहान निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना रोहटा, जनपद मेरठ के नाम पर पाया गया। खाते में लगाए गए पैन कार्ड, जीएसटी पंजीकरण, फर्म के दस्तावेजों एवं सीएएफ में उपलब्ध फोटो के मिलान से सभी फोटो एक ही व्यक्ति अदनान चौहान के पाए गए। जांच में ज्ञात हुआ कि अदनान चौहान ने अपनी पहचान छिपाकर मोहित कुमार के नाम से फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर मै. क्रिएटिव हैंडीक्राफ्ट के नाम पर उक्त बैंक खाता खुलवाया। प्रारंभिक जांच से यह भी स्पष्ट हुआ कि अदनान चौहान अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर इस खाते का उपयोग साइबर धोखाधड़ी, शेयर मार्केट/क्रिप्टो निवेश के नाम पर प्राप्त अवैध धनराशि को प्राप्त करने, निकालने, स्थानांतरित करने तथा उसके स्रोत को छिपाने के लिए कर रहा है। इस प्रकार वह एक संगठित साइबर अपराध नेटवर्क के माध्यम से धोखाधड़ी की रकम के लेन-देन एवं वितरण में संलिप्त पाया गया। विवेचना में संगठित धोखाधड़ी का खुलासा होने पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।





