मुजफ्फरनगर ()। “विश्व युवा कौशल दिवस 2026” के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में आज राजकीय आईटीआई कैम्पस, मुजफ्फरनगर के सभागार में “एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला” का भव्य आयोजन किया गया। उक्त मेले में कुल 12 प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया और 450 अभ्यर्थियों द्वारा वृहद रोजगार मेला में प्रतिभाग किया गया। निजी कम्पनी के पदाधिकारियों ने युवाओं का साक्षात्कार कर, 143 अभ्यार्थियों को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान किए।
“वृहद रोजगार मेला” का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा० वीरपाल निर्वाल, प्रशासक/अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर, एवं जिला समन्वयक (कौशल विकास मिशन)/नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई मुजफ्फरनगर, पारुल सिंघल जिला सेवायोजन अधिकारी, डॉ सोनाली सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और कौशल विकास मिशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक एवं डिजिटल कौशल से लैस कर आत्मनिर्भर बनाना है। यह रोजगार मेला कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ने का एक प्रभावी मंच साबित हो रहा है। मंच संचालन डा० राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुकेश प्रताप सिंह, जिला समन्वयक (कौशल विकास मिशन)/नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई मुजफ्फरनगर द्वारा सभी आगंतुक नियोक्ताओं (कंपनी प्रतिनिधियों), प्रशासनिक अधिकारियों और चयनित अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भविष्य में भी युवाओं के कौशल संवर्धन और रोजगार सृजन के लिए ऐसे मेलों का आयोजन जिला स्तर पर निरंतर जारी रखेगी।
उक्त “वृहद रोजगार मेला” में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रतिनिधि के रूप में अनुज गोयल, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुज़फ्फरनगर के प्रबंधक मंजू शर्मा, अक्षय शर्मा व आईटीआई स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा पहचान छिपाकर फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर मै. क्रिएटिव हेंडीक्राफ्ट के नाम पर बैंक खाता खुलावाने वाले संगठित गिरोह के अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना साईबर टीम द्वारा साइबर अपराध में प्रकाश में आए एचडीएफसी बैंक






