विश्व युवा कौशल दिवस पर मंत्री कपिल देव का युवाओं से आह्वान

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश के युवाओं से कौशल विकास को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज के बदलते वैश्विक परिवेश में किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके प्राकृतिक संसाधनों से अधिक उसके कुशल, प्रशिक्षित और नवाचार से युक्त मानव संसाधन में निहित होती है। भारत आज विश्व का सबसे युवा देश है और यह जनसांख्यिकीय शक्ति तभी विकसित भारत की आधारशिला बनेगी, जब युवाओं को आधुनिक तकनीकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर व्यक्ति के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता और उत्पादन से जोड़ने की अवधारणा प्रस्तुत की थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यही विचार स्किल इंडिया मिशन, आत्मनिर्भर भारत अभियान, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसे ऐतिहासिक अभियानों के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। प्रधानमंत्री का स्पष्ट विजन है कि देश का युवा केवल रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला बने।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास, निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। प्रदेश सरकार ने कौशल विकास को अपनी विकास नीति के केंद्र में रखते हुए प्रशिक्षण संस्थानों का विस्तार, आधुनिक तकनीकों पर आधारित पाठ्यक्रम, उद्योगों के साथ समन्वय तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के माध्यम से अब तक 14 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, जबकि 5.65 लाख से अधिक प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में 49 लाख से अधिक युवा UPSDM पोर्टल पर पंजीकृत हैं, जो प्रदेश के युवाओं का सरकार की कौशल विकास नीतियों पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। मिशन के अंतर्गत 53 विभिन्न क्षेत्रों की 654 ट्रेडों में उद्योगों की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में लगभग 330 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) संचालित हैं, जिनकी वार्षिक प्रशिक्षण क्षमता 1.84 लाख से अधिक सीटों की है। इन संस्थानों में 98 से अधिक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 1,510 प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही संस्थानों का आधुनिकीकरण, स्मार्ट लैब, आधुनिक मशीनरी एवं उद्योग आधारित प्रशिक्षण व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के माध्यम से विद्यालयी शिक्षा में व्यावसायिक शिक्षा का समावेश किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर से ही व्यावहारिक कौशल, नवाचार और उद्यमिता की भावना विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रोबोटिक्स, डेटा एनालिटिक्स, ड्रोन तकनीक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), सेमीकंडक्टर निर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित प्रौद्योगिकी और उन्नत विनिर्माण का युग है। उत्तर प्रदेश सरकार इन उभरते क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार कर रही है, ताकि प्रदेश का युवा भविष्य की अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर सके। मंत्री ने कहा कि कौशल विकास केवल रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन का प्रभावी साधन भी है। प्रदेश सरकार महिलाओं, ग्रामीण युवाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक समुदाय तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं को विशेष रूप से कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 12 राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आने वाले वर्षों में एक करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य केवल संख्या नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की निर्णायक भूमिका का प्रतीक है। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश के सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे कौशल अर्जन को निरंतर चलने वाली प्रक्रिया के रूप में अपनाएं, नई तकनीकों को सीखें, उद्यमिता को बढ़ावा दें, नवाचार की सोच विकसित करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा पहचान छिपाकर फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर मै. क्रिएटिव हेंडीक्राफ्ट के नाम पर बैंक खाता खुलावाने वाले संगठित गिरोह के अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना साईबर टीम द्वारा साइबर अपराध में प्रकाश में आए एचडीएफसी बैंक

श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने बीसीए में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक बार फिर लहराया सफलता का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने बी..सी.ए. में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। आज बी.सी.ए. षष्ठम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची तैयार की गयी। षष्ठम सेमेस्टर की मेरिट सूची में खुशबू ने 83.32, मुस्कान ने 82.56 एवं काव्या शर्मा ने 80.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश

नई मण्डी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, चोरी की स्कूटी व अवैध शस्त्र बरामद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत बागोवाली कट के निकट एनएच 58 पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश तालिब को घायल अवस्था में गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार 14 जुलाई को थाना नई

योगी जी से अच्छा मुख्यमंत्री पूरे देश में नहीं है – संदीप बंसल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की एक बैठक सर्कुलर और स्थित एक होटल में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपिन कंसल, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर

डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने लिया कांवड़ मेला तैयारियों का जायजा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मनसा देवी हिल बाईपास, मोतीचूर, भूपतवाला, सप्तऋषि आश्रम, पंतद्वीप, लालजीवाला, चंडी चौक, नजीबाबाद रोड, गौरीशंकर तथा नमामि गंगे घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति

हरिद्वार में मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खड़खड़ी निवासी मनोज गिरी ने मंगलवार को प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता कर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जानमाल की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। मनोज गिरी ने बताया कि 8 जुलाई की रात अजय गिरी और उसके साथी झगड़े की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal