मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन द्वारा द आर्ट ऑफ लिविंग के मार्गदर्शन तथा आर्ष सेवा संस्थान के सहयोग से 25 महिलाओं का तीन दिवसीय “नव चेतना शिविर” का आयोजन भरतिया कॉलोनी स्थित आर्ष सेवा संस्थान प्रांगण में शुरू हुआ। शिविर में महिलाओं को और लड़कियों को पंच तत्वों पृथ्वी, जल,वायु ,अग्नि और आकाश के विषय में विस्तार से बताकर श्वसन (स्वांस) के विषय में विस्तार से बताया। उसके बाद ध्यान और सत्संग का महत्व बताकर उपस्थित प्रतिभागियों को ध्यान कराया गया।
और वर्तमान में कैसे रहा जा सकता है उस तकनीक पर भी विस्तार से बताया।
भारत विकास परिषद के सेवा कार्यों के विषय में संस्था के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंघल ने सभी प्रतिभागियों को बताया ।
आर्ष सेवा संस्थान के विषय में संस्था के संस्थापक सचिव विमल आर्य ने बताया। कार्यक्रम में आए आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक सीमा शर्मा, पूनम गोयल तथा गुंजन शर्मा का स्वागत आर्ष सेवा संस्थान की शिक्षक पूनम गुप्ता और गुंजन गर्ग ने किया। द आर्ट ऑफ लिविंग के विषय में सीमा शर्मा जी ने बताया कि आज द आर्ट ऑफ लिविंग का 188देशो में विस्तार है।आज संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी ने अनेक मुस्लिम और ईसाई देशों में भी ध्यान का महत्व स्थापित कर दिया है। कार्यक्रम में ध्यान करने से पहले प्राणायाम का महत्व रेखांकित किया और प्राणायाम सिखाया भी गया। बाद में सत्संग के रूप में कुछ प्रतिभागियों ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद मेन के अध्यक्ष एडवोकेट कान्ति राठी द्वारा सभी आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और सुंदर व्यवस्था के लिए आर्ष सेवा संस्थान के विमल आर्य और अजय गर्ग का भी हार्दिक अभिनंदन किया। शिविर को दूसरे दिन पुनः समय पर शुरू करने के संकल्प के साथ आज का सत्र पूरा हुआ।

फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा पहचान छिपाकर फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर मै. क्रिएटिव हेंडीक्राफ्ट के नाम पर बैंक खाता खुलावाने वाले संगठित गिरोह के अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना साईबर टीम द्वारा साइबर अपराध में प्रकाश में आए एचडीएफसी बैंक






