मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद के वार्ड 19 प्रेमपुरी के क्षेत्र होशियारपुरी खांजापुर में रविवार को श्री भूमिया खेड़ा जी की स्थापना व शिव बाला जी मंदिर में नंदी बाबा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में पुरकाजी विधायक एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सदर विधायक और मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, नगर पालिका मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ वार्ड सभासद योगेश मित्तल ने उपस्थित रहकर पूजा अर्चना की। इस सुन्दर आयोजन के लिए श्री शिव बाला जी मंदिर समिति होशियारपुरी के सभी सदस्यों का सहयोग रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






