मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने जिला परिषद मार्केट पार्क में पौधारोपण अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा आमजन को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। अभियान राज्य सरकार द्वारा संचालित व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का हिस्सा है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सुबोध जैन, सतीश तायल, सुधीर मोटरजा, पंकज तनेजा, सुधीर त्यागी, दिव्य प्रताप राणा, अनिल त्यागी एवं मनोज गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका नियमित संरक्षण करने की अपील की।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






