“एक पेड़ माँ के नाम–3.0” अभियान के अंतर्गत चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित वृहद वृक्षारोपण महोत्सव–2026 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम–3.0” अभियान के अवसर पर चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुज़फ्फरनगर के कृषि फार्म में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय राठी, जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक दल तथा विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार, सीए रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), एन.सी.सी. (NCC), रॉवर-रेंजर्स, पर्यावरण क्लब, रोड सेफ्टी क्लब तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महाविद्यालय में आयोजित इस अभियान में कुल 650 विभिन्न प्रजातियों -अमरूद, अर्जुन, कंजी, कैसिया गुलका, चिलबिल, जामुन तथा शहतूत के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प भी था।
इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण की शपथ ग्रहण की तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण से अपनी माता के सम्मान में प्रत्येक माह कम-से-कम एक पौधा लगाने तथा उसकी परवरिश एवं संरक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक व्यक्ति लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी भी निभाए।
कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. गिरिराज किशोर ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय परिवार ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण हेतु ऐसे जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal