मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष में शनिवार को जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 52 यूनिट एकत्रित हुआ। महासभा पदाधिकारियों ने इस दौरान रक्तदान किए जाने की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को आगे आने पर जोर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप शर्मा ने कहा रक्तदान महादान होता है। यह लोगों का जीवन बचाता है इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने जिला मुजफ्फरनगर टीम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अमित वत्स प्रदेश संगठन मंत्री, पूनम शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मंडल महामंत्री, अविनाश भारद्वाज, हरीश गौतम जिला अध्यक्ष, लक्ष्मण शर्मा जिला अध्यक्ष युवा नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा जिला महामंत्री संजय गौतम नगर महामंत्री रजनीश वशिष्ट नगर कोषाध्यक्ष महादेव शर्मा अमित शर्मा डॉक्टर राकेश बंसल अरविंद मंडल अध्यक्ष भाजपा नंदकिशोर सुबोध दीक्षित जिला उपाध्यक्ष विशाल शर्मा जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द






