नगर पालिका की आय बढाने की चेयरपर्सन ने की कवायद तेज

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् द्वारा अपनी आय में बढ़ोतरी के लिए अब कुछ प्रमुख क्षेत्रों में कारोबार करने वाले लोगों को लाइसेंस की जद में लाने की कवायद शुरू की है। इसके लिए पालिका इन कारोबारियों को नोटिस जारी कर लाइसेंस बनवाने के लिए कहा है, वहीं लाइसेंस न बनवाने पर इनका चालान कर जुर्माना वसूलने की तैयारी पालिका ने पूर्ण कर ली है। पालिका क्षेत्र में शुरू होने वाले इस अभियान में शराब की दुकानों, निजी अस्पतालों, होटल व बैंकटहॉल के साथ ही इंश्योरेंस कम्पनियों के कार्यालयों को भी शामिल किया है। बदली व्यवस्था के बीच अब भविष्य में पालिका क्षेत्र में बिना लाइसेंस के इनका व्यापार करना अवैध भी माना जायेगा। वार्षिक लाइसेंस नोटिस के एक माह के भीतर बनवाना होगा।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में टैक्स विभाग की ओर से पालिका की अपनी आय बढ़ाने के लिए कई फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों में पालिका के सीमा विस्तार के बाद पालिका में शामिल हुए नए क्षेत्रों में कर निर्धारण की कवायद शुरू कर रही है। इसके साथ अब पालिका ने वार्षिक लाइसेंस का दायरा भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत अभी तक पालिका लाइसेंस प्रक्रिया से बाहर नगरीय क्षेत्र में चल रहे नर्सिंग होग, निजी बड़े अस्पताल, छोटे क्लीनिक, शराब और बीयर की दुकान, होटल, रेस्टोरेंट और बैंकटहॉल के साथ इंश्योरेंस कंपनियों के कार्यालयों को शामिल किया जा रहा है। इसके लिए पालिका क्षेत्र में निजी अस्पतालों की सूची स्वास्थ्य विभाग और शराब दुकानों की सूची आबकारी विभाग से मांगी गयी है। पालिका के टैक्स विभाग की ओर से इन्हें नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। नोटिस के 1 माह के भीतर इन्हें पालिका से अपना वार्षिक लाइसेंस प्राप्त करना होगा।
कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि अभी तक शहरी क्षेत्र में संचालित निजी बड़े अस्पतालों व छोटे प्राइवेट क्लीनिक तथा नर्सिंग होम, शराब की दुकान, इंश्योरेंस कंपनी, होटल, रेस्टोरेंट और छोटे बड़े बैंकट हॉल लाइसेंस के दायरे से बाहर है, जबकि नियमानुसार पालिका द्वारा इन्हें पंजीकरण प्राप्त करते हुए वार्षिक लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इसके तहत अब चेयरपर्सन के आदेश पर इन्हें लाइसेंस के दायरे में लाने का काम शुरू करते हुए नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस के एक माह के अन्दर इनको सम्बंधित प्रक्रिया पूरी करते हुए लाइसेंस बनवाना होगा, यदि लाइसेंस प्राप्त नहीं किया जाता है तो इनके खिलाफ अभियान चलाकर चालान करते हुए जुर्माना वसूली की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई