कुंभ मेला हरिद्वार एसएसपी ने किया रिंग रोड़ का स्थलीय निरीक्षण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने निर्माणाधीन बहादराबाद- श्यामपुर हरिद्वार रिंग रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी आयुष अग्रवाल ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही मेला क्षेत्र में निर्मित होने वाले अस्थाई पुलों के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिंग रोड के शेष रह गए कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि कुंभ मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन होगा, ऐसे में यातायात सुगम और सुरक्षित रखना प्राथमिकता है। इस दौरान सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह और ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कुंभ मेले को सकुशल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर तैयारियां की जा रही हैं।

इफको द्वारा सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इफको द्वारा जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर सभागार में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह ने कृषि को आत्मनिर्भर बनाने एवं सहकार से समृद्धि लाने कम लागत में लाभकारी खेती बनाने का आह्वान किया। साथ

सीडीओ की अध्यक्षता में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की समीक्षा बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की समीक्षा बैठक की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंकों को ऋण नहीं करने, ऋण के आवेदन रिजेक्ट करने तथा ऋण की धनराशि 30 प्रतिशत वैण्डर्स को देने में विलम्ब करने तथा बैंडर्स

विशेष एनडीपीएस एक्ट न्यायाधीश ने की चरस रखने वाले को तीन साल की कैद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। करीब नौ साल पहले चरस के साथ पकड़े गए मामले में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने आरोपी को दोषी करार दिया है। विचारण कोर्ट ने उसे तीन वर्ष के कठोर कारावास व 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि जमा न करने पर उसे दो

हरिद्वार भाजपा सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता एवं महामंत्री रेनू शर्मा ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का परिचय कराया। वार्ड 6 के भाजपा पार्षद सुमित चौधरी ने भी परिचय बैठक में विचार रखे। बैठक में मुख्य रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 15.02 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हेें जेल भेज दिया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों

कृषि व गन्ना विभाग की टीम ने जिले में चलाया छापामार अभियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा गठित की गई टीमों द्वारा जनपद मुज़फ्फरनगर में कृषकों को गुणवत्तायुक्त पेस्टीसाइड की उपलब्धता तथा निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करने हेतु आज बुधवार को पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापेमारी करते हुए इस दौरान 13 संदिग्ध पेस्टीसाइड के नमूने ग्रहित किये गये। जनपद

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal