सार्वजनिक रूप से माफी मांगे भाजपा अध्यक्ष-पंडित अधीर कौशिक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान भगवान हनुमान की वेशभूषा धारण किए व्यक्ति से नृत्य कराए जाने की घटना को लेकर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने कड़ी नाराजगी जतायी है। अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में अखाड़े के सदस्यों ने शंकर आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सार्वजनिक रूप में माफी मांगने की मांग की। अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को देवी देवताओं का उपहास उड़ाने का कोई अधिकार नहीं है। रोड शो के दौरान भाजपा का झंडा हाथ में देकर हनुमान की वेशभूषा में नृत्य कराना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन की बात करते हैं। वही आज इष्ट देवों का अनादर कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हनुमान जी ऐसे लोगों की बुद्धि शुद्धि करें। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि हिंदूवादी संगठनों को इस मुद्दे पर खुलकर सामने आना चाहिए। लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने बताया कि श्री अखंड परशुराम अखाड़ा शोभा यात्राओं में देवी देवताओं के परिधान धारण कर नृत्य करने का विरोध करता रहा है। विष्णु प्रसाद शास्त्री और कार्तिक महाराज ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नही होनी चाहिए। हिंदू संस्कृति देश-दुनिया को प्रेरित करती है। सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर अभिमन्यु शास्त्री, विष्णु प्रसाद शास्त्री, मनोज मिश्रा, रमेश शर्मा, गोविंद उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, कार्तिक महाराज, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश आदि मौजूद रहे।

इफको द्वारा सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इफको द्वारा जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर सभागार में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह ने कृषि को आत्मनिर्भर बनाने एवं सहकार से समृद्धि लाने कम लागत में लाभकारी खेती बनाने का आह्वान किया। साथ

सीडीओ की अध्यक्षता में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की समीक्षा बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की समीक्षा बैठक की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंकों को ऋण नहीं करने, ऋण के आवेदन रिजेक्ट करने तथा ऋण की धनराशि 30 प्रतिशत वैण्डर्स को देने में विलम्ब करने तथा बैंडर्स

विशेष एनडीपीएस एक्ट न्यायाधीश ने की चरस रखने वाले को तीन साल की कैद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। करीब नौ साल पहले चरस के साथ पकड़े गए मामले में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने आरोपी को दोषी करार दिया है। विचारण कोर्ट ने उसे तीन वर्ष के कठोर कारावास व 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि जमा न करने पर उसे दो

हरिद्वार भाजपा सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता एवं महामंत्री रेनू शर्मा ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का परिचय कराया। वार्ड 6 के भाजपा पार्षद सुमित चौधरी ने भी परिचय बैठक में विचार रखे। बैठक में मुख्य रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 15.02 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हेें जेल भेज दिया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों

कृषि व गन्ना विभाग की टीम ने जिले में चलाया छापामार अभियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा गठित की गई टीमों द्वारा जनपद मुज़फ्फरनगर में कृषकों को गुणवत्तायुक्त पेस्टीसाइड की उपलब्धता तथा निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करने हेतु आज बुधवार को पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापेमारी करते हुए इस दौरान 13 संदिग्ध पेस्टीसाइड के नमूने ग्रहित किये गये। जनपद

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal