वंदे भारत ट्रेन को मुजफ्फरनगर से चलने की उठी मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। शनिवार को मेरठ से प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक शुरू हो रही वंदे भारत ट्रेन को भविष्य में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से संचालित करने के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री को यूपी सरकार के मंत्री ने पत्र लिखते हुए मुजफ्फरनगर व शामली जनपद के लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने की पैरवी की। शुक्रवार को भाजपा जिला अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री सावन कुमार एडवोकेट के पत्र को अपने पत्र के साथ संलग्न करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने वंदे भारत ट्रेन को अब मुजफ्फरनगर से चलाने के लिए अनुरोध किया।
कैबिनेट मंत्री एवं पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने भारत सरकार के रेल मंत्री को लिखे पत्र में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से मेरठ से लखनऊ तक चलने वाली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर संचालन कर रहे हैं, जो इस क्षेत्र की जनता के लिए हर्ष की बात है। उन्होंने मुजफ्फरनगर एवं शामली जनपद के नौकरीपेशा लोगों के साथ राजनीतिक लोगों और कोर्ट से संबंधित लखनऊ और प्रयागराज जाने वाले लोगों के साथ आम जनता की सुविधा के दृष्टिगत उö वंदे भारत ट्रेन को मुजफ्फरनगर से जोड़कर संचालित करने का रेल मंत्री से अनुरोध किया। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री से मिले लोगों में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान विरेन्द्र तेजियान, जोनी आर्य, संजीव लांबा, विनित कुमार, असगर जैदी, रामरोशन दास, आलम त्यागी, नरेश प्रधान, योगेश खारी, दिमाग सिंह, मनीष कुमार, देवकांत त्यागी, राजू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने बांटा ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal