मुजफ्फरनगर। वार्ड सभासद राजीव शर्मा ने मंडलायुक्त सहारनपुर को 26 जुलाई को शपथ पत्र के साथ नौ बिन्दुओं पर शिकायत की है। उनका सबसे बड़ा आरोप है कि पालिका के कुछ अधिकारी और कर्मचारी आपसी साठगांठ और मिलीभगत के चलते वित्तीय अनियमितता करते हुए निर्वाचित अध्यक्ष को फंसाने की साजिश कर रहे हैं। सभासद ने पालिका ईओ को 25 हजार रुपये प्रतिमाह के खर्च पर दी गई गाड़ी, सेवा पुस्तिका कुछ कर्मियों द्वारा अपने पास रखने, चेयरपर्सन को फंसाने के लिए एई निर्माण व निर्माण लिपिकों के द्वारा फर्जी एफडीआर लगाने, पूर्व में खरीदे स्टिल ,वीडियो और बॉडी वॉर्न कैमरे गायब होने, शिकायत करने के बाद कर्मचारियों द्वारा कामबंद हड़ताल करने की साजिश रचने, राजवीर सिंह नामक व्यक्ति द्वारा उनके व सभासद मनोज वर्मा के नाम से की शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने, पूर्व ईओ हेमराज सिंह व एई निर्माण अखंड प्रताप द्वारा लेगेसी वेस्ट के निस्तारण में वित्तीय अनियमितता बरतने की जांच कराने की मांग की है।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






