रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मंगलवार को हुई बारिश से मौसम खुशगवार होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। साथ ही कई जगहों पर जलभराव होने से परेशानी का सामना भी करना पड़ा। जलभराव के लिए कुख्यात हो चुके भगतसिंह चौक रेलवे पुलिया के नीचे बरसात का पानी भरने से भेल होते हुए सिडकुल, रोशनाबाद आदि जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम टीम ने पंप सेट लगाकर बरसाती पानी निकाला। जलभराव के चलते पुलिस ने रोशनाबाद की और जाने वाले वाहनों को पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए भेजा। दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही के चलते दिन भर जाम जैसे हालात बने रहे। कई दिनों से भारी गर्मी और उमस झेल रहे धर्मनगरी के लोगों को मंगलवार दोपहर से करीब चार बजे तक रूक-रूक कर हुई बारिश से कुछ राहत मिली। बरसात का पानी भरने से कई जगह पर जलभराव भी हुआ। भगत सिंह चौक पर जलभराव के अलावा बिल्केश्वर रोड़ स्थित रेल पुलिया के नीचे बरसाती पानी के साथ आयी सिल्ट से कीचड़ होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी उठानी पड़ी।

मुजफ्फरनगर मंडी पुलिस ने नशीले कैप्सूल की तस्करी करने वाले स्पलायर व डिस्ट्रीब्यूटर सहित 06 अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता प्राप्त कर हुए नशीले कैप्सूल की अवैध खरीद फरोख्त व तस्करी करने वाले सप्लायर व डिस्ट्रीब्यूटर समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 76800 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इन

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का मुजफ्फरनगर जनपद में भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के मुजफ्फरनगर आगमन पर मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिजॉर्ट में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। समारोह के दौरान भाजपा नेताओं ने फूल-मालाओं, बुके, पार्टी का पटका एवं स्मृति चिन्ह

बहादराबाद नहर पटरी पर संदिग्ध युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद

बहादराबाद (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में चेतक पुलिस टीम 6 जुलाई की रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान

कांवड़ के दौरान जीरो जोन में वाहनों के संचालन पर रोक, अतिक्रमण हटाने, नॉनवेज और शराब की दुकानें बंद रखने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कांवड़ मेले के दौरान जीरो जोन में तिपहिया व चौपाहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाने व मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण कर लगी दुकानों को हटाकर यात्रियों के लिए सुगम व्यवस्था बनाने, नॉनवेज व शराब की दुकानों को

थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लि के चेयरमैन निर्वाचित हुए विकास तिवारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के प्रदेश मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी के लगातार दूसरी बार थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड का चेयरमैन निर्वाचित होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाड़ोवाली में स्वागत के दौरान विकास तिवारी ने कहा कि बड़े

भाजपा रैली में हनुमान की वेशभूषा में नृत्य कराने को अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जनता से माफी मांगने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ में रोड़ शो में भगवान हनुमान की वेशभूषा में एक व्यक्ति से नृत्य कराए जाने को ईष्ट देवताओं का अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। सोमवार को ऋषिकुल कार्यालय पर आयोजित बैठक को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई