पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया डा.रजनीश सैनी की पुस्तक का विमोचन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा हिंदी साहित्यकार डा.रजनीश सैनी ‘राजेंद्र‘ की पुस्तक देश के रत्न भारत रत्न का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। डिफेंस कालोनी देहरादून स्थित सांसद कार्यालय पर आयोजित विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक भारतीय विभूतियों के प्रेरणादायी जीवन, उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान तथा युवा पीढ़ी के लिए आदर्श मूल्यों का उत्कृष्ट संकलन है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा साहित्य प्रेमियों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुनीश सैनी ने कहा कि डा.रजनीश सैनी समाजसेवा, राजनीति एवं साहित्य क्षेत्र में नये-नये आयाम छू रहे हैं। साहित्य क्षेत्र में उनके द्वारा लिखित पुस्तक और उपलब्धि नई पीढ़ी एवं युवाओं को प्रेरित कर दिशा देने का कार्य करेगी। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व मुनेश सैनी का स्वागत करते हुए देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लेखक डा.रजनीश सैनी राजेंद्र ने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य भारत रत्न से अलंकृत महान विभूतियों के जीवन संघर्ष, उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि युवाओं में देशभक्ति, प्रेरणा और सकारात्मक सोच का विकास हो सके। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष शर्मा ने किया। राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डा.धर्मसिंह सैनी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता इं.रविंद्र कुमार सैनी, उपजिला अधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, इंजी.करण सिंह सैनी, सोमप्रकाश सैनी, राजकुमार साध, डा.त्रिलोकचंद सोनी, दीपक पवार, रविंद्र सैनी, अमित सैनी, महंत विश्वास आनंद, डा.अशोक सैनी, इंजी.वैभव सैनी, डा.रविंद्र सैनी, सुधीर आर्य, आशीष राष्ट्रवादी, अनमोल सैनी, सूर्यकांत सैनी, रवि सैनी, डा.राजकुमार उपाध्याय, डा.अनिल शर्मा, डा.प्रदीप त्यागी, डा.संजय सैनी, डा.सुरेंद्र कुमार सैनी, अनिल अमरोही, नरेश राजवंशी, कुंवर सों सिंह सैनी, डा.अशोक शर्मा, डा.नवीन शरण निश्चल, डा.गोपाल नारसन, डा.घनश्याम गुप्ता, डा.बिजेंद्र सैनी, डा.सुभाष धीमान, डा.मदन बिरला, डा.सुनीता सैनी, अंजू, संगीता, सुरेखा हिंदुस्तानी, समय सिंह सैनी, केपी सिंह सैनी, अश्विनी सैनी, अनिल सैनी, प्रवेश कश्यप, पंडित आशीष शर्मा, अजीत सैनी, डा.राजीव सैनी, दिनेश सैनी, संदीप सैनी, पप्पन कश्यप, प्रदीप सैनी, प्रमोद सैनी, डा.विश्वास सैनी, नितिन राज सैनी, डा.रंजन धनगर, अनिल चौहान, पुरुषोत्तम सैनी, पंकज सैनी आदि ने पुस्तक विमोचन की शुभकामनाएं दी।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal