अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन एपी अंशुमन ने किया सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (संतोष कुमार)। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन एपी अंशुमन ने कुंभ मेले की तैयारियों के क्रम में सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुंभ मेला आईजी डा.योगेन्द्र सिंह रावत, एसएसपी नवनीत सिंह, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र अपर पुलिस अधीक्षक अनुषा बडोला मौजूद रहें।

अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एपी अंशुमन ने कहा कि कुम्भ मेला विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है। विशाल स्तर पर होने वाले आयोजन में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण लेने वाले कार्मिकों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपदा एवं आपातकालीन योजना, संचार व्यवस्था, डिजिटल तकनीकों के उपयोग, जनसंपर्क, महिलाओं, दिव्यांगजनो के साथ मधुर व्यवहार एवं सहायता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषयों पर सेवानिवृत अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश देवली, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक, प्रबोध घिल्डियाल द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे सभी पुलिस कार्मिकों से गंभीरता एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर कुंभ मेला डयूटी में प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने कुम्भ मेला 2027 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal