हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्राची मूवी के बैनर तले गंगा में सिक्के ढूंढने वाले बच्चों के जीवन पर बनी फिल्म एक बहता जीवन हरिद्वार में फिल्म को प्रथम पुरूस्कार प्राप्त हुआ है। बहुत सराहा गया। मनोज शर्मा के लेखन व निर्देशन में बनी फिल्म में हेमंत पांडे, विजेंद्र काला हरवीर यादव, अक्षय कुमार आदि कलाकारों का विशेष सहयोग रहा। फिल्म में बाल कलाकार मास्टर सक्षम, मास्टर अनंत उर्फ मोनू, मास्टर चीकू ने शानदार अभियान किया। उत्तराखंड पुलिस में तैनात अक्षय के पुत्र उभरते बाल कलाकार अनंत उर्फ मोनू के अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों की विशेष सराहना मिली। अनंत उर्फ मोनू जल्द ही रिलीज होने वाली दो फिल्मों अपहरण-2 और मिशन मासूम शिकार फिल्म की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है इस फिल्म में भी अभियान करते नजर आएंगे। अनंत के पिता अक्षय ने बताया कि अनंत को शुरू से ही फिल्मों में रूचि है। उसकी अभिनय प्रतिभा को देखते हुए पूरे परिवार ने उसे प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की फिल्म नीति का लाभ स्थानीय कलाकारों को मिल रहा है। उत्तराखंड की नैसर्गिंक लोकेशन के चलते फिल्मकार शूटिंग के लिए यहां आ रहे हैं। जिससे स्थानीय कलाकारों को अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया






