हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा.रीटा कालरा ने रोटरी नव वर्ष के शुभारंभ पर हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर समाज सेवा एवं मानव कल्याण के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य सेवा की भावना को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। समाजसेवी एवं रोटरी सदस्य डा.विशाल गर्ग ने कहा कि रोटरी एक ऐसा वैश्विक संगठन है, जो सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों से ओतप्रोत है। उन्होंने कहा कि रोटरी परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। गंगा के पूजन के उपरांत सभी रोटरी सदस्यों ने रोटरी नव वर्ष में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प को दोहराया तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






