जिले के अधिकारियों के साथ मंत्री कपिल देव ने किया मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र की समस्याओं एवं जाम जैसे कारणों से सरकार की हो रही फजीहत के बीच नगर विधायक एवं योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने व्यवस्था में सुधार की पहल शुरू कराने की कवायद की। शुक्रवार को इस कड़ी में मेरठ रोड स्थित मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण सभागार में शहर के विकास कार्यों को गति देने और जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर जिले के अफसरों के साथ संपÖा हुई बैठक में राज्यमंत्री ने योगी सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ नगर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
नगर विधायक व योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एमडीए कार्यालय सभागार में संपÖा बैठक में डीएम सहित प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ नगर की सफाई व्यवस्था, सड़कों के निर्माण, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति व जलभराव आदि मुख्य समस्याओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों की इस बैठक में नेशल हाइवे-58 पर बीते दिनों में बढ़ती दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मंत्री कपिल देव ने जहां एक ओर बिलासपुर कट के पास व मंसूरपुर में ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए डीएम को निर्देशित किया। वहीं जीआईसी मैदान उत्तर में खंडहर में तब्दील हुई जमीन पर गर्ल्स होस्टल बनाये जाने का प्रस्ताव शासन में भेजने को कहा। इसके साथ ही मंत्री कपिल देव ने नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए इसको सुचारू रूप से चलाने को अतिरिö एसडीएम को सेक्टर वाइज नगर को बांटकर उसकी जिम्मेदारी तय कराने के निर्देश दिए। एमडीए सभागार में संपÖा बैठक में उन्होंने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों को तुरंत ठीक कराकर अवगत कराना है, जल निकासी के लिए नालों का निर्माण त्वरित रूप से कराए जाने के साथ एमडीए द्वारा ओम पैराडाईज के पास नाले के निर्माण का प्रस्ताव पास स्वीकृत होने के बावजूद कार्य शुरू न होने पर नाराजगी व्यö करते हुए कार्य शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चौराहों और पुलों का नामकरण किए जाने, लैंड बैंक का निर्माण कराने व विशेष रूप से पालिका में जुड़े नए क्षेत्रों, गांवों का पूरा विकास किए जाने को अफसरों को कार्य योजना शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम अरविंद मnप्पा बंगारी, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वीसी एमडीए कविता मीना, सचिव आदित्य प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएस फौजदार, विद्युत विभाग व पीडब्लूडी के एक्सईएन, ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने बांटा ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal