मदन मोहन मालवीय शोध संस्थान की स्थापना को लेकर ऋषिकुल विद्यापीठ में रह रहे परिवारों और व्यापारियों ने जताई चिंता

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऋषिकुल विद्यापीठ में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान स्थापित किए जाने को लेकर ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्रम में रह रहे परिवारों और व्यापारियों में बेचैनी बढ़ गयी है। सोशल मीडिया और खबरों के माध्यम से सूचना मिलने के बाद क्षेत्रवासियों को अपने घरों को हटाए जाने का डर सताने लगा है। रविवार को ऋषिकुल विद्यापीठ निवासियों ने बैठक कर अपनी चिंता जाहिर की। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने निवासियों का समर्थन किया। बैठक को संबोधित करते हुए सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि मदन मोहन मालवीय शोध संस्थान के निर्माण का कोई विरोध नहीं है। लेकिन अरसे से निवास कर रहे ढाई सौ परिवारों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रम बना हुआ है कि उनके घरों और दुकानों को हटाकर शोध संस्थान का निर्माण किया जाएगा। 100 वर्षों से ढाई सौ परिवार इस क्षेत्र में रह रहे हैं। सरकार को उनके साथ धोखा नहीं करना चाहिए। शोध संस्थान के लिए ऋषिकुल मैदान या अन्य खाली जमीन का चयन किया जाना चाहिए। स्थानीय निवासी जवाहर चावला और योगेश श्याम सिंह ने कहा कि वे ऋषिकुल विद्यापीठ में बाप-दादा के समय से रह रहे हैं। शोध संस्थान का निर्माण हो, लेकिन रह रहे लोगों को उजाड़ा न जाए। सरकार के पास खाली जमीन की कोई कमी नहीं है, शोध संस्थान खाली जमीन पर बनाया जाए। इस दौरान कमलापति, अभय शर्मा, गगन देशवाल, पूरन सिंह, विभाग त्यागी, मनोज ठाकुर, अमित, टेक बहादुर, कमल सेन, पूसा, कोमल, निर्मल देवी, गिरी लक्ष्मी, दीपक कुमार, देवी दत्त कांडपाल, श्रुति, समर्थ अग्रवाल आदि ने निर्णय लिया कि सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर शोध संस्थान की घोषणा और विस्थापन को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।

आशीर्वाद बैंकट हॉल, जानसठ रोड पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर ()। आशीर्वाद बैंक्विट हॉल जानसठ रोड पर बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान प्रातः 9:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत सायंकाल 3 बजे से 6 बजे तक कथा

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal