उत्तराखंड की दशा और दिशा बदलने के लिए प्रतिबद्ध है पार्टी-प्रभात ध्यानी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) की नवनिर्वाचित केंद्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक का आयोजन भूपतवाला स्थित गुलजारी लाल धर्मशाला में किया गया। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनावों में सक्रिय भागीदारी करने और प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का एक माध्यम है। पार्टी का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, राजनीतिक भागीदारी और व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तराखंड की दशा और दिशा बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और 2027 के चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। केंद्रीय उपाध्यक्ष जेपी बड़ोनी ने कहा कि उत्तराखंड में व्यवस्था परिवर्तन के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। जेपी बड़ोनी ने कहा कि वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से स्थानीय जनमानस में निराशा का भाव है। जनता परिवर्तन चाहती है और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी बदलाव की वाहक बनेगी। संयोजक पीसी तिवारी ने कहा कि पार्टी जनहित और समाज सेवा के कार्यों के माध्यम से आम जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए प्रदेश के युवाओं, बुजुर्गो और महिलाओं ने जिन उम्मीदों के साथ संघर्ष किया था। राज्य गठन के 25 वर्ष के बाद भी वे उम्मीदें पूरी नहीं हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता का संघर्ष आज भी जारी है। युवा रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर हैं। पीसी तिवारी ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से ही जनता की उम्मीदों को पूरा किया जा सकता है। कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत कराएं। इस अवसर पर नारायण राम, राजकुमार शर्मा, अमीर्नुरहमान, राजकुमार त्यागी, ज्ञानवीर त्यागी, प्रकाश नेगी, सतपाल, किरण, हीरा देवी, प्रकाशचंद्र, जगदीश, दिनेश उपाध्याय, भारती पांडे, ममता जोशी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

सीएमओ के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, बिना पूर्ण अभिलेखों के संचालित दो अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में जनपद में अवैध एवं मानकों के विपरीत संचालित चिकित्सालयों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महक सिंह द्वारा शामली रोड स्थित हिमालयन हॉस्पिटल एवं वन वर्ल्ड हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराई मंत्री कपिल देव से आत्मीय मुलाकात

लखनऊ (रिपोर्टर)। लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल की आत्मीय परिचय कराते हुए शिष्टाचार भेंट कराई। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते

सिडकुल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना सिडकुल पुलिस ने चोरी मोटरसाइकिल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन जुलाई को शिवालिक गंगा विहार नवोदय नगर सिडकुल निवासी अमरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मोटरसाइकिल चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के

पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन संगठन के कोषाध्यक्ष राजकुमार रवि के सलेमपुर स्थित आवास पर किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद की अध्यक्षता व सचिव राजीव शर्मा के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में पेंशन, एरियर आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी और सीजीएचएस

हरिद्वार शिव विहार विकास समिति की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक का आयोजन समिति के शिव विहार स्थित कार्यालय में किया गया। बैठक में कालोनी में घरों के सामने लावारिस गाडियां खडी करने से आने जाने में परेशानी तथा रात में असामाजिक तत्वों द्वारा गाड़ियों, टैम्पो, विक्रम आदि में बैठकर नशा करने के मुद्दे पर

पर्यटकों की पसंद बना झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व हर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजाजी टाइगर रिजर्व और जिम कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर हरिद्वार वन विभाग द्वारा संचालित झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व भी जंगल सफारी के लिए पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है। इस सीजन में देश विदेश से यहां रिकार्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे और हाथी, गुलदार, भालू, चीतल, हिरन और सांभर जैसे सैकड़ों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal