नगर सुधार की दिशा में मंत्री कपिल देव ने की कवायद तेज

Share :

मुजफ्फरनगर। शहर के विकास को गति देने व जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए मंत्री कपिल देव ने डीएम समेत अन्य अफसरों की शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर बैठक बुलाई है। इस बैठक में जनता को राहत दिलाने की खातिर प्रदेश के राज्यमंत्री व नगर विधायक कपिल देव ने सार्थक पहल करते हुए त्वरित समस्या निदान के लिए शिकायत दर्ज कराने के लिए अब मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।
नगर विधायक व सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला स्तरीय अफसरों की बैठक बुलाई है। नगर के मेरठ रोड स्थित एमडीए कार्यालय में सायं 4 बजे आयोजित होने वाली इस बैठक में जिलाधिकारी, पालिका चेयरपर्सन, एमडीए की उपाध्यक्ष व सचिव समेत जल निगम, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, डूडा और विद्युत विभाग आदि के अधिकारियों को सम्मिलित होने के लिए बुलाया गया है।
तमाम फजीहतों के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल गुरूवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जनहित से जुड़ी योगी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ क्षेत्र की विकास योजनाओं को गति दिए जाने को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को एक साथ तलब किया है। नगर क्षेत्र में जुड़ी अविकसित कॉलोनियों के साथ शहर में बिजली, सड़क, ड्रेनजे-सीवरेज, प्रमुख चौराहों के सौंदर्यकरण, पानी, साफ-सफाई, अतिक्रमण, पथ-प्रकाश के साथ नगरीय क्षेत्र में जाम आदि विषयों पर चर्चा किए जाने के साथ अब सुधार किया जाएगा। मंत्री कपिल देव ने जनहित से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के साथ क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की तमाम परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर इस दिशा में विचार के लिए इस बैठक को बुलाया है।

इन्होंने कहा-
मंत्री कपिल देव ने बताया कि नगर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास व उसके साथ जनता की सुविधा उनकी प्राथमिकता है। वर्तमान भाजपा की सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार ला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे में विकास योजनाओं या जनता से जुड़े किसी मुद्दे पर उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि यदि किसी क्षेत्रवासी का इस बैठक के संबंध में कोई सुझाव है तो हमारे आॅफिस के मोबाइल नंबरों 9897302652, 9457691467 पर व्हाट्सएप भी भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई