हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने नाला सफाई कार्य शीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को शिवमूर्ति क्षेत्र में नाला सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान मेयर किरण जैसल ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने से पूर्व सभी नालों की सफाई कार्य को पूरा किया जाए। नालों की तली झाड़ सफाई की जाए। जिससे लोगों को बरसात में जलभराव की समस्या का सामना ना करना पड़े। मेयर ने व्यापारियों से भी सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी पूरी तत्परता से नालों की सफाई कर रहे हैं। लेकिन प्लास्टिक की बोतल व अन्य कचरा नालों में फेकें जाने से नाले फिर से भर जाते हैं। जिससे बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि जनता और व्यापारी भी नगर निगम का सहयोग करें और नाले या खुले में कचरा न डालें। सभी के सहयोग से ही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। इस दौरान निगम कर्मचारी नीरज, नितिन और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर मंथन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद सभागार में शनिवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के समस्त पदाधिकारी/कर्मचारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें समस्त पालिका कर्मचारीगण द्वारा अपनी समस्याएं संगठन के अध्यक्ष/महामंत्री/पदाधिकारियों के समक्ष मुखरता से रखी गई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में प्रतिमाह एक बैठक अनिवार्य रूप






