मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में “इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे” के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में प्लास्टिक थैलों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्लास्टिक प्रदूषण के बढ़ते खतरे पर प्रकाश डालते हुए सभी को कपड़े एवं जूट के थैलों के अधिकाधिक उपयोग का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाकर हम प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा सकते हैं।”
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने प्लास्टिक बैग का उपयोग कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ भारत के संकल्प के साथ हुआ।
“प्लास्टिक छोड़ें – प्रकृति से जुड़ें, यही स्वस्थ भविष्य की पहचान है।”

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर






