आगामी 3 अगस्त से स्वरूप प्लाजा में लगेगा राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का कांवड़ सेवा शिविर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक संजय अरोड़ा राष्टीय संयोजक के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विशिष्ठ अतिथि सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला रही। बैठक में आगामी श्रावण मास में आने वाली कांवड़ यात्रा पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सर्व सम्मति से श्रावण मास में हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए निःशुल्क कावड़ सेवा शिविर 3 अगस्त 10 अगस्त तक स्वरूप प्लाजा रुड़की रोड पर लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्व सम्मति से राजीव बंसल राष्ट्रीय सचिव को शिविर प्रभारी व संजीव मलिक जिला उपाध्यक्ष, नितिन गोयल मीरापुर अध्यक्ष को सह शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया। मेडिकल कैंप का प्रभारी अमरीश शर्मा को बनाया गया। बैठक में बोलते हुए संजय अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए 3 अगस्त को शुभारंभ होगा और 10 अगस्त तक स्वरूप प्लाजा निकट शिव चौक रुड़की रोड मुजफ्फरनगर पर निशुल्क विशाल कावड़ सेवा शिविर लगाएगा। शिविर में सुबह का नाश्ता, खाना, नींबू पानी व दूध की व्यवस्था रहेगी। 24 घंटे अमरीश शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शिविर को सफल बनाने में हर प्रकार का सहयोग प्रदान करे।
इस अवसर पर सरिता शर्मा अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के शिविर में महिलाओं के लिए विश्राम की विशेष व्यवस्था रहेगी। उन्होंने राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कहा कि शिविर को सफल बनाने में हर प्रकार का सहयोग प्रदान करें। बैठक में मुख्य रूप से प्रवीण जैन, राजीव बंसल, नितिन गोयल, अनिल मलिक, श्याम वर्मा, अशोक वर्मा आदि उपस्थित रहे।

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट

वसुंधरा रेजिडेंसी में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वसुंधरा रेजिडेंसी के चल रही श्री मदभागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जीवन में कर्म प्रधान होता है जो जैसा कर्म करता है उसे उसी प्रकार फल की प्राप्ति होती है। जीवन जो मनुष्य दुख पाता है लोग भगवान को

एमजी पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबू हरबंस लाल गोयल जी की पुण्यतिथि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाजसेवा, शिक्षा तथा सनातन संस्कृति के

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया पुलिस कलर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal