मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज वंश इण्टर कालेज के प्रांगण में चल रही सप्ताहव्यापी श्रीमद् भागवत कथा का हुआ। समापन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन पूज्य कथा व्यास पूज्य गंगोत्री तिवारी ‘मृदुल’ जी महाराज ने समस्त श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी कथा स्थल पर पहुंचकर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समापन दिवस पर प्रातः काल से ही यज्ञ मंडप में वैदिक रीति से हवन का आयोजन किया गया। पूर्णाहुति के अवसर पर कथा के समापन पर पूज्य महाराज जी ने उन सभी भक्तों को आशीर्वाद सहित कलश वापस प्रदान किए, जिन्होंने कथा आरंभ होने से पूर्व कलश स्थापना की थी। महाराज जी ने कहा कि “यह कलश आपके घर में सुख, समृद्धि और भगवत कृपा का प्रतीक बनेगा।

अपार जनसमूह की सहभागिता: हवन कुंड में आहुति देने के लिए नमन राजवंशी नैना राजवंशी निधि कुछल राजीव त्यागी रमेश मिश्रा विपिन त्यागी एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं का अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। श्रद्धा और उत्साह का ऐसा संगम देखकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूर्णाहुति एवं महाआरती के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूज्य मृदुल जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “सप्ताह भर की इस कथा श्रवण से आप सभी के जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार हुआ है। भागवत का यही संदेश घर-घर पहुंचे, यही कामना है।”

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश






