मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय में ऐक्टिविटी क्लब एनसीसी व शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। प्राचार्य सुधीर कुमार पुंडीर ने मेजर ध्यानचंद को अपनी ओर से पुष्पांजलि अर्पित करते हुए छात्रों को मेजर ध्यानचंद का अनुकरण करने का आह्वान किया। रन फॉर फिटनेस की शपथ चंद्रमणि द्वारा दिलाए जाने के बाद प्राचार्य सुधीर पुंडीर ने” रन फॉर फिटनेस” रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम संयोजक चंद्रमणि ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय में विभिÖा खेलों का आयोजन किया, जिसमें वालीबाल, टेबिल टेनिस, बास्केटबाल, रस्सा खींच आदि प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल में प्रथम टैगोर हाउस, द्वितीय भगत सिंह हाउस, बास्केटबॉल में भगत हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय, टेबल टेनिस में प्रथम गांधी हाउस, द्वितीय भगत सिंह हाउस व रस्सा खींच में एनसीसी व बीपीईएस छात्रों ने भाग लिया जिसमें बीपीईएस प्रथम, एनसीसी के कैडेट्स द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान ऐक्टिविटी क्लब की समन्वयक डॉ. सविता, एनसीसी के सीटीओ डॉ. अनूप पटेल, शिवानी, डॉ. नागेंद्र, डॉ.अंशुल शर्मा, डॉ. संदीप कुमार व डॉक कर्मजीत कौर आदि का सहयोग रहा।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






