मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। निर्जला एकादशी के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, कांवड़ यात्रियों एवं राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता की।
इस अवसर पर कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि निर्जला एकादशी सनातन संस्कृति में त्याग, तप, संयम, श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा का प्रतीक महापर्व है। यह पर्व हमें मानवता, परोपकार और जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भीषण गर्मी के बीच प्यासे एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना न केवल सामाजिक दायित्व है, बल्कि ईश्वर की सच्ची आराधना भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। निर्जला एकादशी के अवसर पर जल एवं शरबत वितरण जैसे सेवा कार्य समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा लोककल्याण की भावना को साकार रूप प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने शीतल शरबत ग्रहण किया तथा इस सेवा कार्य की सराहना की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। अंत में कपिल देव अग्रवाल ने भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए सभी को निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश






