विकास की सौगात से जगमगाया कूकड़ा, पालिकाध्यक्ष ने किया 28 लाख से तैयार पार्क का उद्घाटन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की।
नगरपालिका परिषद द्वारा राज्य वित्त आयोग की मद से लगभग 28 लाख रुपये की लागत से कूकड़ा स्थित सरकारी भूमि पर इस सुन्दर पार्क का निर्माण कराया गया है। जिस भूमि पर पहले कूड़ा डाला जाता था, उसे विकसित कर एक सुंदर और उपयोगी सार्वजनिक स्थल का रूप दिया गया है। पार्क में बच्चों के लिए आकर्षक झूले लगाए गए हैं, वहीं नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम की व्यवस्था भी की गई है।

पार्क को आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था से सजाया गया है। पाथ-वे के किनारे प्रकाश की विशेष व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटें तथा सोलर लाइटें लगाई गई हैं। भूमि की सुरक्षा के लिए चारदीवारी का निर्माण कराया गया है, जिस पर आकर्षक पेंटिंग्स बनाई गई हैं। आगंतुकों के बैठने के लिए आठ बेंच स्थापित की गई हैं तथा व्यापक स्तर पर पौधारोपण कर पार्क को हरित स्वरूप प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु नगर पालिका परिषद निरंतर कार्यरत है। हमारा प्रयास है कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाए और नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने भाग लिया तथा क्षेत्र को मिली इस सौगात के लिए नगरपालिका परिषद का आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि पार्क बनने से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी मनोरंजन एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हुआ है। उद्घाटन समारोह में सभासद प्रशांत गौतम सहित विपिन शर्मा, राहुल शर्मा, सुशील गोयल, शिव कुमार, अमित शास्त्री (मंडल अध्यक्ष कूकड़ा), अमित शर्मा, अनित गुप्ता, हिमांशी गौतम तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal