गौरव पाल बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के हरिद्वार जिलाध्यक्ष

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। व्यापारी नेता गौरव पाल को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श के बाद गौरव पाल को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा करते हुए जल्द से जल्द कार्यकारिणी का गठन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर व्यापारी आयोग के गठन की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि कभी अतिक्रमण के नाम पर कभी प्लास्टिक को लेकर और कभी अन्य मामलो में प्रशासन और व्यापारियों के बीच अकसर टकराव की स्थिति बन जाती है। ऐसे में व्यापारी आयोग सरकार और व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करेगा। चौधरी ने कहा कि व्यापारी हमेशा देश और प्रदेश के आर्थिक विकास की रीढ़ रहा है। ऐसे में व्यापारियों की आवाज को भी सुना जाना चाहिए। युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव पाल ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि व्यापारी आयोग की मांग को अब तेज किया जाएगा। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष ज्वालापुर पार्षद हरविंदर सिंह, युवा व्यापारी नेता पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, विजय धीमान आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में अकीदत के साथ निकाला गया 7वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में 7वीं मोहर्रम के अवसर पर सुबह से ही मजलिसों और मन्नत-ओ-नज्र का दौर शुरू हो गया। रसूल-ए-अकरम के कौल “हुसैन मुझसे है और मैं हुसैन से हूँ” को याद करते हुए कचेहरी गढ़ी और इमली जमाल अब्बास में नजर-ओ-नियाज का एहतमाम किया गया। इसके बाद मोती महल से रिवायती जुलूस बरामद

पुलिस ने दबोचा बाज गैंग का सदस्य फायरिंग की घटना में शामिल था आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल बाज गैंग के एक और सदस्य को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ बहादराबाद, रूड़की और सिडकुल में कई मामले दर्ज हैं। थाना सिडकुल पुलिस ने

भाजपा नेता शिवा चौहान ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से पेश की दावेदारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी जता रहे भाजपा नेता शिवा चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर उन्हें अपना बायोडाटा सौंपा। बायोडाटा में शिवा चौहान ने पार्टी में सक्रिय भूमिका एवं संगठन में अपनी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मंाग की है।

हरिद्वार भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश

एसएसपी हरिद्वार ने दिए फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बढ़ते तापमान एवं आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन अधिकारियों को जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल, विद्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी

जिन्होंने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे : आलोक शर्मा

देहरादून (संतोष कुमार)। राजीव भवन देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और धन के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal