मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में संचालित हॉस्पिटलों में हो रही मौतों का संज्ञान लेने की मांग करते हुए जिले के जिम्मेदार लोगों ने अवैध संचालित हॉस्पिटलों की जांच कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की। उन्होंने इन झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से होने वाली गर्भवती महिलाओं की जान बचाने के साथ अनट्रेंड डॉक्टरों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की। बुधवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपे शिकायती पत्र में मैडिकल एसोसिएशन से जुड़े सुभाष चौहान ने इस संवेदनशील मामले में जांच कराने के साथ सीएमओ स्तर से अवैध व झोलाछाप चिकित्सकों पर कड़ी कार्यवाही कराए जाने की मांग की।
बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में सुभाष चौहान के माध्यम से सौंपे ज्ञापन में जिले में बीते दिनों घटी तमाम घटनाओं की ओर शासन-प्रशासन के बूते भविष्य में ऐसी घटनाओं की फिर पुनर्रावृत्ति न हो, इसके लिए भी सकारात्मक पहल किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में बुढ़ाना, शाहपुर, मीरांपुर, पुरकाजी, शहर, मोरना आदि कई क्षेत्रों में मरीजों की मौतों पर दु:ख व्यö करते हुए इन घटनाओं पर रोक लगाए जाने की मांग की। इस दौरान डॉ. ओमपाल वर्मा, राकेश त्यागी, सरदार बलविन्दर सिंह, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और






