हरिद्वार में वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन ने किया योग सत्र का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बीएचईएल में योग सत्र का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के साथ शुरू हुए योग सत्र में 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक सुमित गोयल ने योग का महत्व समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम से सत्र की शुरुआत प्राणायाम व विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया। सुमित गोयल ने कहा कि योग कोई एक दिन का अभ्यास नहीं है, यह जीवन जीने की कला है। रोजाना केवल 20 मिनट योग अभ्यास व प्राणायाम करने से लाइफस्टाइल से जुड़ी 80 प्रतिशत बीमारियों से बचा जा सकता है। योग से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक होता है, हार्माेन बैलेंस होते हैं और इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। निधि अग्रवाल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को भूल गए हैं। मोबाइल, लैपटॉप और तनाव ने हमारी नींद और सेहत दोनों छीन ली है। इस सबसे बचने का आसान उपाय योग है। सभी योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाएं। संस्था की अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने कहा कि एक परिवार तभी खुशहाल रह सकता है जब परिवार का हर सदस्य स्वस्थ हो। योग भारत के ऋषि-मुनियों द्वारा मानवता को दिया गया सबसे बड़ा उपहार है। इस अवसर पर विनीत सिकोरिया, संगीता आहूजा, सोनिया भाटिया, रुचि तनेजा, शारदा बेदी, सोनिया अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal