श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग योग फॉर हेल्दी एजिंग है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को ध्यान में रखते हुए आज योग दिवस के शुभ अवसर पर श्रीराम कॉलेज के परिसर में कॉलेज प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।योग क्रियाकलापों का अभ्यास योग विज्ञान विभाग के प्रवक्ता योगी भूपेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। शिविर में महाविद्यालय के शिक्षकगणों, गैर शिक्षक कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया गया। शिविर में सर्वप्रथम योगी भूपेन्द्र द्वारा प्रार्थना का आयोजन कराया गया। उसके बाद सुक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम, ध्यान योग जैसी अनेक प्रकार की योग क्रियाऐं सरल ढंग से करायी गयी। साथ ही जीवन में योग के महत्व को समझाते हुए योगी भूपेन्द्र कुमार व अन्य प्रवक्ताओं द्वारा एक व्याख्यान दिया गया।
योग शिविर में श्रीराम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा ऋषभ भारद्वाज के नेतृत्व में स्वयं सेवकों व सेविकाओं ने बडी संख्या में उपस्थित होकर योगिक क्रियाओं को जाना तथा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया गया।
डॉ0 प्रेरणा मित्तल प्राचार्या श्रीराम कॉलेज ने उपस्थित जनसमूह व स्वयं सेवकों/सेविकाओं को बधाई देते हुये कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है और शरीर एवं मस्तिष्क को स्वस्थ रखने का एक मात्र उपाय योगाभ्यास होता है जो हमारे जीवन को सकारात्मक परिवर्तन की ओर लेकर जाता है। इसके लिये प्रत्येक शिक्षकगण का दायित्व है कि योग अभ्यास को अपने जीवन में अपनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी योगाभ्यास के लिये प्रेरित करना चाहिये। शिविर में शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार ने बताया कि शरीर एक मंदिर है इसकी पूजा हम योग के माध्यम से ही कर सकते है क्योकि योग के द्वारा हमारा शरीर विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने के साथ-साथ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बनी रहती है। युवाओं में बढते मोटापे से भयंकर बीमारियॉं शरीर में प्रवेश कर लेती है जो सिर्फ और सिर्फ योग से ही दूर हो सकती है।
इस अवसर पर डा ऋषभ भारद्वाज, कार्यक्रम अधिकारी रा0से0यो0 ने कहा कि मनुष्य यदि अपनी जीवन शैली को अनुशासित करें और खान-पान में संतुलित भोजन का प्रयोग करते हुये जीवन को योग से जोडे तो निश्चित ही मधुमेह एवं मोटापे जैसे रोगो से मुक्ति पाई जा सकती है। इसके पश्चात् शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता योगी भूपेन्द्र ने योग के लाभ बताते हुये कहा कि ऐसा दौर जब हमारे आस-पास मोबाईल फोन टेलिविजन और कई अन्य सुविधाएं है वही हमारे लिये योग की ओर ध्यान केंद्रित करना भी जरूरी हो गया है। प्रतिदिन की भाग दौड में मनुष्य अपने स्वास्थ की उचित देखभाल नहीं कर पाता यदि हम सभी प्रातः उठकर योग करने की आदत बना ले तो निश्चित तौर पर स्वास्थ लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर डा विनित कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स, श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक भूपेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, तरूण कुमार, प्रशांत कुमार, तथा विकास कुमार, प्रवीण कुमार, महाविद्यालय की रा0से0यो0 इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा0 ऋषभ भारद्वाज एवं स्वयं सेवक तथा सेविकाएं और अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित रही।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal