वास्तव में भारत की धरोहर है योग-श्रीमहंत रविंदपुरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने योग किया और सभी से योग को अपनाने का आह्वान किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्राचीन भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा प्रतिपादित योग भारत की धरोहर है। नियमित रूप से योग और प्राणायाम करने से अनेक असाध्य रोग भी पूरी तरह ठीक हो जाते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिए। सभी से योग को अपनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि योग गुरू बाबा रामदेव ने योग को बढ़ावा दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने पर पूरे विश्व में योग की प्रतिष्ठा बढ़ी हैं और पूरी दुनिया में लोग स्वस्थ जीवनशैली के रूप में योग को अपना रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि पूरे विश्व में लोग योग को अपनाकर निरोगी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को योग को दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इस दौरान अखाड़े के अन्य संतों ने भी योग किया।

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।

भाजपा ने किया दयानंद स्टेडियम हरिद्वार में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति

हरिद्वार में वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन ने किया योग सत्र का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बीएचईएल में योग सत्र का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के साथ शुरू हुए योग सत्र में 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक सुमित गोयल ने योग का महत्व समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम से सत्र की शुरुआत प्राणायाम व विभिन्न

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal