ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में योग दिवस संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले योग महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, गुडविल संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहनी, संयोजक विनोद संगल, संयोजिका अर्चना एवं देवराज पँवार आदि, भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा अध्यक्ष विवेक वर्मा, सचिव प्रदीप गर्ग, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, महिला सहभागिता पारुल गुप्ता, विद्यालय के डायरेक्टर एमके गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी, हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान (जूनियर विंग), काउंसलर कंचन सोनी जी, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें। विशिष्ट अतिथि अशोक कंसल को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ओऽम् का उच्चारण और सूर्य नमस्कार के साथ किया गया। सूर्य नमस्कार के पश्चात विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया गया। जिसमें विभिन्न आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पद्मासन, प्राणायाम, कपालभाति, मर्कटासन इत्यादि योगासनों का अभ्यास कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग के उपलक्ष्य में सभी ने योगासनों से लाभ अर्जित किया और इन्हें दैनिक दिनचर्या में अपनाने का संकल्प किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर, हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान ने योग दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे शरीर में सात चक्र (मूलाधार चक्र, स्वाधिष्ठान चक्र, मणिपुर चक्र, अनाहत चक्र, विशुद्धि चक्र, आज्ञा चक्र, सहस्रार चक्र) विद्यमान है जो हमारे शरीर के आवश्यक तत्व है और कहा कि योग न सिर्फ हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन और मस्तिष्क से दोनों को मजबूती प्रदान करता है योग के कारण हमारे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। जिसकी सहायता से हम जीवन में आने वाली कठिन से कठिन परिस्थितियों को सहजता से पार कर सकते हैं। योग करने से हमारा मन शांत होता है। हम सबको अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए और जीवन को सफल बनाने की कोशिश करनी चाहिए। अंत में योग सप्ताह में उपस्थित अभिभावक व छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुकुल दुआ ने योग प्रशिक्षण देकर सभी को धन्यवाद दिया। हनुमान चालीसा का पाठ करके सान्वी अग्रवाल द्वारा योग दिवस का समापन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विनोद संगल ने सभी का धन्यवाद किया और उन्होंने ने प्रधानमंत्री का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रारंभ किया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal