चार वर्ष पूर्व हाईवे पर दुर्घटना में घायल होने के बाद से बीमार चल रहे बीएसएफ जवान का निधन, किया अंतिम संस्कार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के मोरना ब्लॉक के गांव गंगदासपुर निवासी बीएसएफ के जवान 38 वर्षीय मन्दीप विकल उर्फ मोनू की चार वर्ष पूर्व छपार क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना में लगी गंभीर चोट के बाद से लगातार उपचाररत रहने के दौरान मृत्यु हो गई। बीएसएफ जवानों की टोली की उपस्थिति में शनिवार को पूर्ण सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत गंगदासपुर निवासी जवान मन्दीप विकल 18 अक्टूबर 2022 को थाना छपार क्षेत्र के बरला में हाईवे पर कार की टक्कर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। घायल जवान मन्दीप विकल ठीक होने की स्थिति में नहीं थे तथा उनका तभी से घर पर ही उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह मन्दीप ने अंतिम सांस ली।
शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। वहीं ग्रेटर नोएडा से बीएसएफ के 36 बटालियन तकनीकी निरीक्षक डम्बर सिंह के नेतृत्व में बीएसएफ के 11 जवानों की टोली ने गंगदासपुर गांव पहुंचकर तिरंगे के साथ सलामी देकर जवान मन्दीप विकल को को अंतिम विदाई दी। जवान मन्दीप विकल के पिता ओमपाल ने बताया कि वह वर्ष 2012 में रामपुर में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वह गत 18 अक्टूबर 2022 को छपार क्षेत्र के रेता नंगला गांव में अपनी बुआ के घर जा रहे थे। पैदल ही सड़क पार करते समय बरला में हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में मन्दीप के सिर में काफी गम्भीर चोट लगी थी। तब से उनका उपचार घर पर ही चल रहा था। मन्दीप विकल अपने पीछे पत्नी अनु, मां मुन्द्रेश देवी, दस वर्षीय पुत्र रुद्रप्रताप, छः वर्षीय पुत्र अभय प्रताप को छोड़ गए हैं। उनकी मृत्यु से मां मुन्द्रेश देवी, भाई गौरव का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal