श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ‘मेधावी प्रतिभाओं का किया भव्य सम्मान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिक्षा, प्रतिभा और युवा शक्ति के उत्सव के रूप में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा आयोजित ‘मेधावी सम्मान समारोह-2026’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायी, यादगार एवं सफल बना दिया। कार्यक्रम का शुभांरभ मंत्री कपिल देव अग्रवाल, डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ कार्यक्रम अध्यक्ष एवं चेयरमैन, श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज), शुभ कुलश्रेष्ठ एवं शौर्य कुलश्रेष्ठ ट्रस्टी, डॉ. प्रेरणा मित्तल प्राचार्या, डॉ. अश्वनी कुमार वशिष्ठ, डॉ. विनीत कुमार शर्मा तथा डॉ. सुचित्रा त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक श्री गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा, अनुशासन, सृजनात्मकता एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी युवा आबादी है। वर्तमान समय कौशल, तकनीकी दक्षता और नवाचार का है तथा युवाओं को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक एवं तकनीकी शिक्षा को भी समान महत्व देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने सपनों को बड़े लक्ष्यों में परिवर्तित कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय उन्हीं युवाओं का होगा जो ज्ञान, कौशल और तकनीक को एक साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि शिक्षा केवल उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों को समझने की एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति को अपनाने की प्रेरणा दी तथा कहा कि यही गुण उन्हें जीवन में स्थायी सफलता दिलाएंगे।
इस अवसर पर ट्रस्टी शुभ कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं को केवल अवसरों की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए, बल्कि स्वयं अवसरों का निर्माण करना सीखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टार्टअप, अनुसंधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) नवाचार एवं उद्यमिता जैसे उभरते क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
युवा उद्यमी शौर्य कुलश्रेष्ठ ने कहा कि बदलती हुई दुनिया में सफलता उन्हीं लोगों को प्राप्त होती है जो सीखने की जिज्ञासा को बनाए रखते हैं और चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करने का साहस रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक के केवल उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि नवाचार के निर्माता बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रबंधन सलाहकार एवं प्रबंधन बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य डॉ. आरिफ ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में सफलता केवल अकादमिक उपलब्धियों से नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर सीखने और स्वयं को विकसित करने की सलाह देते हुए कहा कि जो युवा सीखना नहीं छोड़ते, वही भविष्य का नेतृत्व करते हैं।
कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन एसआरजीसी स्टूडेंट एम्बेसडर मिस हुरैन खान एवं बी.टेक छात्रा मिस सिमरन वर्मा द्वारा अत्यंत पेशेवर एवं आत्मविश्वासपूर्ण शैली में किया गया। दोनों छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट संवाद कौशल, मंचीय दक्षता एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से कार्यक्रम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार, संवेदनशील एवं जागरूक नागरिक का निर्माण करना है।
समारोह के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। विद्यार्थियों ने इस सम्मान को अपने जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा देश एवं समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुचित्रा त्यागी ने सभी अतिथियों, विद्यालय प्रतिनिधियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया
समारोह में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के विभिन्न विभागों के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही। यह आयोजन केवल प्रतिभाओं के सम्मान का मंच बनकर नहीं रहा, बल्कि युवाओं को उत्कृष्ट शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी नवाचार, नेतृत्व क्षमता, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने वाला एक प्रेरणादायी एवं यादगार समारोह सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में कॉलेज की सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ऋतु पुंडीर, कहकशा मिर्ज़ा प्रवक्ता पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, पिंकी (प्रवक्ता, पॉलिटेक्निक विभाग), अंजू त्यागी (प्रवक्ता, इंजीनियरिंग विभाग) सहित कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने अपने समन्वित प्रयासों, सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के माध्यम से समारोह को सफल, भव्य एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal