जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार उपस्थित रहे। न्यायिक अधिकारियों ने इस दौरान राजकीय संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा पूर्व निर्देशों के क्रम में अनुपालन की जानकारी ली गई, निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी मोहित कुमार, काउंसलर बिलकिस जहां, सहायक अध्यापक राकेश कुमार सहित समस्त स्टाफ व सुरक्षा बल मौजूद रहा।

शुकतीर्थ में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर/शुक्रतीर्थ (रिपोर्टर)। विश्वकर्मा धर्मशाला शुकतीर्थ में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है। अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है। इसलिए कुंती ने भगवान से दुख मांगा जिससे भगवान का स्मरण बना

श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ‘मेधावी प्रतिभाओं का किया भव्य सम्मान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिक्षा, प्रतिभा और युवा शक्ति के उत्सव के रूप में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा आयोजित ‘मेधावी सम्मान समारोह-2026’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह

पीआर पब्लिक स्कूल में योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ योगाभ्यास कर मनाया गया। यह आयोजन पूरे विद्यालय के लिए एक साझा कार्यक्रम था और इसमें सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सुबह की दिनचर्या पूरी तरह से योग

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal