मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज के शिक्षकों का वेतन पिछले दो माह से रुका है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक तथा लेखाधिकारी को तत्काल वेतन जारी करने के निर्देश दिए।
योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल में मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में इस दौरान शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव एवं जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 में शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर लगभग 31 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बावजूद शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और शिक्षकों को केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। उन्होंने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को बताया कि जनपद में चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति वेतन निर्धारण तथा विभिन्न अवशेष देयकों के भुगतान जैसे कई मामले लंबे समय से लंबित पड़े हैं। आरोप लगाया गया कि लेखा विभाग की हठधर्मिता के कारण इन प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
शिक्षक नेताओं की बात सुनने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा लेखाधिकारी से वार्ता करते हुए शिक्षकों से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी की कार्यशैली से प्रदेश सरकार की छवि धूमिल होती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने मंत्री कपिल देव को आश्वस्त किया कि शिक्षकों का रुका हुआ वेतन तत्काल जारी कराया जाएगा तथा अन्य लंबित मामलों का भी जल्द समाधान किया जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अरुण कुमार, संजय कुमार मोघा, राहुल कुमार, हाकम सिंह, बिजेंद्र बहादुर सिंह, अजय कुमार, राजेश कुमार, सुभाष सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

एसएसपी मुजफ्फरनगर ने किया रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal